
नई दिल्ली: दिल्ली शराब कांड में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई की गिरफ्तारी को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. दिल्ली शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई की रिमांड को भी चुनौती दी है. बता दें कि बीते दिनों सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved