img-fluid

कड़कनाथ पालेंगे धोनी, मंगवाए दो हजार चूजे

November 11, 2020

  • थांदला की सहकारी संस्था को 15 दिसंबर तक देनी है डिलीवरी

झाबुआ। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी रांची के सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस पर अब झाबुआ का कड़कनाथ पालेंगे। थांदला के पास रूंडीपाड़ा में आशीष कड़कनाथ मुर्गीपालन सहकारी संस्था के विनोद मेड़ा को उनके यहां से 2000 चूजों का ऑर्डर मिला है। विनोद 15 दिसंबर को इसकी डिलीवरी देने रांची जाएंगे। विनोद बताते हैं कि इस ऑर्डर के सिलसिले में वे तीन-चार महीनों से रांची के डॉ. एसएस कुल्डु के संपर्क में थे। वेटरनरी प्रोफेशन से जुड़े डॉ. कुल्डु और धोनी आपस में पुराने दोस्त हैं। इस डील को फाइनल करने में उनका काफी योगदान है। विनोद देश में कई जगह कड़कनाथ लेकर जा चुके हैं, लेकिन ये ऑर्डर उनके लिए खास है। विनोद आगे बताते हैं कि धोनी के लिए प्रोडक्शन में पूरी सावधानी रखी है। एक महीने का चूजा 130 रुपए में बिकता है। धोनी ने दो हजार चूजों का ऑर्डर दिया है और 1 लाख 80 हजार रुपए जमा भी करा दिए। बाकी पेमेंट (80 हजार रु.) डिलीवरी के बाद होगा। वेटरनरी प्रोफेशन से जुड़े हैं कुल्डु डॉ. एसएस कुल्डु वेटरनरी प्रोफेशन से जुड़े हैं, इसलिए उन्हें पशु-पक्षियों के बारे में अच्छी जानकारी है। उन्होंने बताया कि वे धौनी के पुराने दोस्त हैं। धोनी ने कड़कनाथ लेने की इच्छा जताई और ये काम उनके जिम्मे किया। झाबुआ कृषि विज्ञान केंद्र में एक वैज्ञानिक उनके पुराने परिचित हैं। उनके माध्यम से विनोद से संपर्क हुआ।

हाई प्रोटीन और औषधीय गुणों वाला है कड़कनाथ
कड़कनाथ चटख काले रंग के मुर्गे की प्रजाति है। इसकी चोंच, कलंगी, नाखून, चमड़ी और जबान भी काली होती है। ये औषधीय गुणों वाला होता है। इसमें प्रोटीन काफी ज्यादा और वसा कम होते हैं। ओरिजनल ब्रीड की तलाश में लोग झाबुआ पहुंचते हैं। इसका जीआई टैग भी झाबुआ को मिल चुका है।

Share:

  • बीओबी ने एमसीएलआर 0.05 फीसदी घटाया, सस्‍ता होगा लोन

    Wed Nov 11 , 2020
    नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने विभिन्न अवधि के लिए सीमांत लागत धन-आधारित लोन दर (एमसीएलआर) में 0.05 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। बीओबी के इस कटौती से होम और ऑटो लोन सस्‍ता होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बुधवार को शेयर बाजार दी गई जानकारी में बताया कि बैंक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved