
इंदौर। मध्य प्रदेश (MP) के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की।
MP की ‘प्रगति रिपोर्ट’ पर मंथन
सूत्रों के मुताबिक, चर्चा का मुख्य केंद्र मध्य प्रदेश की प्रगति रहा। विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही विकास परियोजनाओं की जानकारी दी।
विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा- आज दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री मा.श्री @AmitShah जी से भेंट कर अत्यन्त प्रसन्नता हुई। इस अवसर पर उनसे विविध समसामयिक और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। गृह मंत्री जी से प्रदेश की प्रगति के संदर्भ में भी चर्चा हुई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved