
उज्जैन। 1928 से शुरु हुए कालिदास समारोह का आज विधिवत उद्घाटन हो गया तथा सुबह शिप्रा नदी पर पूजन हुआ और इसके बाद कलश यात्रा निकली और कल शाम मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन। देव प्रबोधिनी एकादशी से सात दिवसीय अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ हो जाएगा। इसके पूर्व आज सुबह 10 बजे से रामघाट से महाकालेश्वर मंदिर होकर मंगल कलश यात्रा निकाली गई। राम घाट पर मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन किया गया। इसके पूर्व कल अकादमी परिसर में कलश की स्थापना कर दी गई थी। सात दिवसीय अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ कल से होगा और इसमें सातों दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved