दिग्गज फिल्म अभिनेता, प्रोड्यूसर और निर्देशक कमल इन दिनों में एक सर्जरी की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी उनकी दोनों बेटियां अभिनेत्री श्रुति हासन और अक्षरा हासन ने दी है। हासन बहनों ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को धनयवाद देते हुए लिखा-‘हमारे पिता हेल्थ अपडेट में आपके प्यार, समर्थन, प्रार्थना और वास्तविक चिंता के लिए धन्यवाद देते रहे हैं।
गौरतलब है कमल हासन कुछ सालों पहले एक दुर्घटना का शिकार हुए थे। जिसके चलते उन्हें अब सर्जरी करवानी पड़ी है।कमल हासन की दोनों बेटियों का बयान सामने आने के बाद फैंस कमल हासन के जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं। कमल हासन ने तमिल, तेलगु, मलयालम और हिन्दी भाषाओं की अनेक फिल्मों में अभिनय किया । और दर्शकों के दिलों को जीता है। कमल हासन फिल्मों के साथ -साथ राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved