
100 यूनिट बिजली माफ, 200 की हाफ
इंदौर। नारी सम्मान योजना में महिलाओं को ₹1500और ₹500 में गैस सिलेंडर देने के मास्टर स्ट्रोक के बाद कमलनाथ (Kamalnath) ने आज भी दूसरा स्ट्रोक लगाया है। उन्होंने आज सरकार आने पर बिजली बिलों में राहत देने का ऐलान किया है। कमलनाथ आज बदनावर (Badnawar) में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने लोगों से कहा कि 100 यूनिट तक की बिजली माफ और 200 का बिजली बिल माफ। कमलनाथ ने पहली दफा इस प्रकार की घोषणा कर बिजली के छोटे घरेलू उपभोक्ताओं को साधने का प्रयास किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved