img-fluid

ऋतिक-कंगना के अफेयर से शुरू हुआ था कंगना-जावेद का विवाद, जानें पूरा घटनाक्रम

February 28, 2025

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाती हैं। उनका पिछले कई सालों से गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अखतर के साथ विवाद था। लेकिन यह विवाद सुलझ गया है। दोनों ने एक दूसरे से समझौता कर लिया है। हम आपको बता रहे हैं कि कंगना रनौत और जावेद अख्तर के दरमियान क्या विवाद था।

कंगना रनौत और जावेद अख्तर के दरमियान साल 2016 से विवाद चल रहा है। यह विवाद जावेद अख्तर के घर पर एक बैठक के बाद से शुरू हुआ था। उस वक्त कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के दरमियान विवाद चल रहा था। दोनों ने साल 2013 में ‘कृष 3’ फिल्म की शूटिंग की थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं थीं। कुछ दिन बाद दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। साल 2016 में एक इंटरव्यू में कंगना ने ऋतिक को अपना पूर्व बॉयफ्रेंड बताया। लेकिन ऋतिक रोशन ने इससे इंकार किया था।

ऋतिक ने कंगना के अफेयर वाली बात पर हैरानी जताई और उन्हें एक कानूनी नोटिस भेजा। नोटिस में मांग की कंगना उनसे माफी मांगे। इस पर कंगना ने ऋतिक को नोटिस भेज दिया। इसी दरमियान ऋतिक ने दावा किया कि कंगना ने उन्हें बहुत सारे ईमेल किए। यह विवाद तब और बढ़ गया था जब ऋतिक ने कंगना को दिमागी तौर से बीमार बताया। यह झगड़ा सार्वजनिक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन के करीबी जावेद अख्तर कंगना और ऋतिक के दरमिया विवाद को खत्म कराना चाहते थे, इसलिए अपने घर पर एक मीटिंग रखी। इस मीटिंग में जावेद अख्तर ने कंगना से गुजारिश की कि वह ऋतिक से माफी मांगें। इस पर कंगना ने फौरन जवाब नहीं दिया।


कंगना ने साल 2020 में एक इंटरव्यू में बताया कि ”माफ़िया’ लोग हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री को चला रहे हैं और महेश भट्ट और जावेद अख्तर जैसे लोग इस कथित माफिया के हिस्सा हैं।’ इसके बाद जावेद अख्तर ने कहा कि कंगना के उस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है जिससे उनकी की छवि को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना के ऊपर मानहानि का केस दर्ज करा दिया। इसके बाद ये मामला तब और बढ़ गया जब कंगना ने जावेद अख्तर के खिलाफ केस दर्ज कराया। कंगना ने इल्जाम लगाया कि जावेद अख्तर ने उनपर माफी मांगने का दबाव डाला। हालांकि अदालत ने अख्तर के खिलाफ कार्रवाही पर रोक लगा दी। साल 2024 में दोनों पक्ष एक दूसरे से सुलह करने पर राजी हुए।

चार फरवरी 2025 को कंगना और जावेद अख्तर को अपने झगड़े को खत्म करने के लिए मौजूद होना था। लेकिन कंगना की तरफ से कहा गया कि वह संसद में मौजूद रहेंगी, इसलिए अदालत नहीं आ सकती हैं। इस पर जावेद के वकील ने कंगना के अदालत में न आने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग की। अदालत ने कंगना को गैरजमानती वारंट करने से पहले आखिरी मौका दिया था। इसके बाद आज यानी 28 फरवरी को कंगना को अदालत के बाहर देखा गया।

शुक्रवार 28 फरवरी यानी आज कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें वह जावेद अख्तर के साथ नजर आ रही हैं। कंगना ने पोस्ट के साथ लिखा कि मामला सुलझ गया है। जावेद अख्तर उनकी अगली फिल्म के लिए गाना लिखने के लिए तैयार हो गए हैं।

Share:

  • नेपाल के विदेश मंत्री का विमान कोलकाता डायवर्ट, जानें किस वजह से काठमांडू में नहीं हो सकी लैंडिंग

    Fri Feb 28 , 2025
    काठमांडू। नेपाल के विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा को लेकर काठमांडू जा रहा कतर एयरवेज का विमान शुक्रवार को कोलकाता की ओर मोड़ना पड़ा। खराब मौसम के कारण त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसकी लैंडिंग नहीं हो सकी। हवाई अड्डे पर उतरने में नाकाम रहने के बाद विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। 63 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved