img-fluid

कंगना रनौत ने राहुल गांधी को बताया ‘कलंक’, कहा- वह हर जगह देश को…

October 02, 2025

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कांग्रेस (Congress) सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर बड़ा हमला किया है। कंगना रनौत ने राहुल गांधी को एक कलंक (Stigma) बताया है। सांसद कंगना ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी हर जगह जाकर भारत को बदनाम करते हैं।


  • राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कंगना ने कहा- “वह एक कलंक हैं। सब जानते हैं कि वह हर जगह देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, देश की आलोचना कर रहे हैं। अगर वह देश की आलोचना कर रहे हैं, कह रहे हैं कि यहां के लोग झगड़ालू हैं, यहां के लोग ईमानदार नहीं हैं, इन सब बातों से, वह यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत के लोग नासमझ हैं। अगर वह यही कहना चाहते हैं, तो इसीलिए मैं उन्हें कलंक कहती हूं। वह हमेशा देश को शर्मसार करते हैं। देश को भी उन पर शर्म आती है।”

    Share:

  • बरेली हिंसा के बाद दशहरा उत्सव पर कड़ी चौकसी, इंटरनेट सेवाओं को फिर से किया गया सस्पेंड

    Thu Oct 2 , 2025
    बरेली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली जिले (Bareilly District) में पिछली 26 सितंबर को हुई हिंसक झड़पों (Violent Clashes) के मद्देनजर दशहरा (Dussehra) उत्सव और विजयादशमी के मौके पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इस बीच, बरेली जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इंटरनेट सेवाओं को एक बार फिर 48 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved