img-fluid

 लव जिहाद कानून का विरोध करने वालों पर कंगना का वार , पूछा सवाल ?

December 09, 2020

मुंबई । फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने लव जिहाद पर बने कानून का समर्थन किया है । कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर नाम और धर्म छिपाकर हिंदू लड़की को फंसाकर शादी करने की एक खबर को शेयर करते हुए यह सवाल पूछा हैl

कंगना लव जिहाद कानून का विरोध करने वालों से भी प्रश्न पूछ रही हैl कंगना रनोट ने ट्वीट कर पूछा है, ‘प्रतिदिन हम ऐसे कई मामलों के बारे में सुनते हैंl मुझे समझ में नहीं आता कुछ लोगों को इस ”लव जिहाद” कानून से समस्या क्या हैl अगर यह प्रेम विवाह है और दोनों अपनी वास्तविक पहचान बताकर शादी कर रहे हैं, तो यह दोनों के लिए अच्छा है लेकिन अगर एक महिला के साथ धोखा और चीटिंग होती है तो उसके न्याय की लड़ाई कौन लड़ेगा?’

फिल्‍म अभिनेत्री कंगना रनोट को लेकर देखा जाए तो वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर राजनीतिक मुद्दों को लेकर काफी मुखर हैं। मंगलवार को कंगना ने भारत बंद या देशव्यापी हड़ताल को लेकर ट्वीट किया था। कंगना जल्द धाकड़ और तेजस जैसी फिल्मों में नजर आनेवाली है।

Share:

  • मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को जमीन पर उतारना है यह समय से हमको पूरा करना है.

    Wed Dec 9 , 2020
    भोपालः : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने इन दिनों आक्रामक तेवरों के साथ एक्शन में हैं. उन्होंने आज राज्य के सभी बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही मैदानी अफसरों, कलेक्टरों और एसपी से वर्चअल कांफ्रेंस (Virtual conference) के जरिये सीधा संवाद करते हुए उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved