कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की आगामी फिल्म ‘थलाइवी’ काफी समय से चर्चा में है। यह फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री ‘जयललिता’ (Jayalalithaa)की बायोपिक है। फिल्म में जयललिता (Jayalalithaa) का किरदार कंगना रनौत निभा रही हैं। फिल्म में एमजीआर का किरदार साउथ फिल्मों के अभिनेता अरविन्द स्वामी निभा रहे हैं। काफी समय से चर्चा में बनी हुई यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसकी जानकारी खुद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने जयललिता की 73वीं जयंती पर उनकी बायोपिक फिल्म थलाइवी का टीजर ट्विटर पर शेयर करते हुए दी। कंगना ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘जया अम्मा के लिए उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी कहानी देखिए….थलाइवी 23 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में आ रही है।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved