
उज्जैन। चैत्र मास की नवमी के अवसर पर बडऩगर रोड स्थित निरंजनी अखाड़े में कल अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद रविन्द्रपुरी महाराज द्वारा कन्या पूजन का कार्यक्रम रखा गया उसके बाद यहाँ अष्टमी पर हुई नगर पूजा का भंडारा आयोजित हुआ जिसमें साधु-संतों सहित बड़ी संख्य में लोग पहुँचे। पंचायती निरंजनी अखाड़ा के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज द्वारा महाअष्टमी पर की गई नगर पूजा के पश्चात नवमी पर निरंजनी अखाड़े में कन्या पूजन का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की बालिकाओं के पैर पखार कर उनका पूजन किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved