img-fluid

प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी बोले -अनिल कपूर झूठा नंबर-1 है… मेरे साथ काम…

June 20, 2025

मुंबई। अनिल कपूर, करिश्मा कपूर  (Anil Kapoor, Karisma Kapoor) और जूही चावला (Juhi Chawla) की फिल्म थी अंदाज। इस फिल्म को पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani)  ने प्रोड्यूस किया था। अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने फिल्म के गाने ‘खड़ा है’ पर ऑब्जेक्शन किया था। अब पहलाज ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है और कहा कि अनिल कपूर उनके साथ काम करने के लिए बेताब थे और करिश्मा ने भी उनसे विनती की थी फिल्म में काम करने के लिए।



पहलाज ने मुझे इस इंटरव्यू का पता है। उन्होंने अंदाज को बी ग्रेड फिल्म कहा, ‘लेकिन वह उसे करने के लिए खुद बेताब थे। करिश्मा ने मुझसे विनती की उन्हें इस फिल्म में रहना है। लोग बेताब थे मेरे साथ काम करने के लिए और उनमें से एक अनिल कपूर भी थे। उन्होंने अपने करियर में कई बी ग्रेड फिल्में की हैं तो वह कैसे कह सकते हैं कि उन्होंने अंदाज सिर्फ पैसों के लिए की।’

निहलानी ने आगे क्लीयर किया कि अनिल को कोई ऑब्जेक्शन नहीं था गाने को लेकर। उन्होंने कहा, ‘वह झूठा नंबर 1 है। ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने इस गाने को कम से कम 50 बार सुना था शूट से पहले। वह बोलते थे कि यह गाना हमारी फिल्म को हिट बना देगा। सिर्फ जूही चावला को गाने से थोड़ी दिक्कत थी। अनिल तो इस गाने को लेकर क्रेजी थे। वह झूठ बोल रहे हैं और मुझपर गलत इल्जाम लगा रहे हैं। मैंने अपनी लाइफ में कभी बी ग्रेड फिल्में नहीं बनाई हैं।’

पहलाज ने आगे बोनी कपूर को लेकर भी बात की और कहा, ‘मैंने माधुरी दीक्षित को साइन किया था। मैंने उनके लिए सेक्रेट्री ढूंढा। वह मेरी फिल्म करने वाली थीं, लेकिन लोगों ने दिक्कतें की। बोनी कपूर, अनिस कपूर, सुभाष घई और बाकी कई लोगों ने अफवाह फैलाई कि गोविंदा किसी न्यूकमर के साथ काम करना नहीं चाहते हैं। मैंने उन्हें साइन किया था। लेकिन लोगों ने उन्हें झूठ में फंसाया।’

Share:

  • यूरोप ही नहीं, अमेरिका में भी हीटवेव की आशंका, लंदन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा?

    Fri Jun 20 , 2025
    नई दिल्ली. ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) अब सिर्फ चर्चा का विषय नहीं, बल्कि इसका असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है. यूरोप (Europe) और अमेरिका (America) इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से जूझ रहे हैं. लंदन (London) में गुरुवार को तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस साल का अब तक का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved