img-fluid

नए लुक और नए अंदाज में नजर Kareena kapoor, चेहरे पर दिखा Pregnancy glow

February 01, 2021

प्रेगनेंसी के आखिरी दिनों में चल रहीं करीना कपूर गत दिवस मुंबई में देखी गईं। नए लुक और नए अंदाज में नजर आ रहीं करीना कपूर के चेहरे पर इस दौरान जबरदस्त ग्लो दिखाई दिया। करीना कपूर ने काफी ढीली और कलरफुल ड्रेस पहन रखी थी और चश्मा लगा रखा था। कार से उतरती दिख रहीं करीना कपूर ने पपराजी से हाथ हिलाकर हेलो किया और फिर आगे बढ़ गईं। इन तस्वीरों और वीडियो में करीना कपूर के चेहरे पर काफी ग्लो नजर आ रहा है। दरअसल करीना कपूर अमृता अरोड़ा के बर्थडे के मौके पर उनके घर आयोजित पार्टी में पहुंची थीं। रविवार शाम को हुई इस पार्टी की तस्वीर मलाइका अरोड़ा ने अपने अकाउंट से शेयर की है।

इस पार्टी में करीना कपूर के अलावा उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर के अलावा मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर काफी अच्छी फ्रेंड हैं। अकसर दोनों साथ में पार्टी करती नजर आई हैं। इस तस्वीर में इन सभी फ्रेंड्स के सामने टेबल पर खाने-पीने की कई सारी चीजें रखी हुई हैं। मलाइका अरोड़ा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘चाय, चाट और चट…।’ करीना कपूर इस पार्टी में अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ पहुंची थीं। इस दौरान करीना कपूर लाल रंग की कफ्तान पहन रखी थी।


View this post on Instagram

 

A post shared by करीना कपूर खान ❤ (@kareena_queen)

इस पार्टी में करिश्मा कपूर सफेद रंग के टॉप और पैंट में पहुंचीं। वहीं मलाइका अरोड़ा अपने ही अंदाज में बेहद कूल नजर आईं। मलाइका ने ओवरसाइज वाइट शर्ट पहन रखी थी और इसी कलर के बूट पहने हुए थे। पार्टी में अदार पूनावाला की वाइफ नताशा पूनावाला भी नजर आईं। बता दें कि करीना कपूर से भी नताशा की काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। नए साल के मौके पर अदार पूनावाला और वह करीना और सैफ अली खान के घर पार्टी के लिए पहुंची थीं।

Share:

  • राकेश टिकैत ने कहा-वार्ता के लिए सरकार बुलाती है तो हम होंगे शामिल, लेकिन कानून वापसी चाहिए

    Mon Feb 1 , 2021
    नई दिल्ली । केंद्र सरकार के तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए आसपास के किसानों का पहुंचना जारी है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि पुलिस लाख कोशिश करे लेकिन हम कृषि कानून को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved