बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी और फैमिली को फोटो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने बेटे तैमूर के बेस्ट फ्रेंड की झलक दिखाई है। करीना ने पोस्ट शेयर कर बताया कि इन दिनों तैमूर अपने दोस्त को बहुत मिस कर रहे हैं।
करीना कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें तैमूर के साथ उनके दोस्त नजर आ रहे हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा, ”जन्मदिन मुबारक हो प्यारे रणवीर। तैमूर तुम्हें बहुत मिस कर रहा है। जल्दी आ जाओ।” फोटो में तैमूर अपने दोस्त रणवीर के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह कैमरे की तरफ देखते हुए पाउट बना रहे हैं। इससे पहले करीना ने तैमूर की एक क्यूट फोटो शेयर की थी, जिसमें वह कजिन इनाया के साथ नजर आए थे। करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, ”हम 2021 के लिए तैयार हैं।
बताते चलें कि करीना कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। इस बीच उन्होंने अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की। फिल्म में वह आमिर खान के साथ लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन सीक्रेट सुपरस्टार फेम डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने किया है। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म द फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved