मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) 9 जून को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन इससे पहले ही शनिवार रात मुंबई में उनका बर्थडे सेलिब्रेशन शुरू हो गया। सोनम ने इंडस्ट्री से अपने कुछ खास दोस्तों के लिए बर्थडे पार्टी (Birthday party) का आयोजन किया था जिसमें उनकी चचेरी बहनें और एक्ट्रेस शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस पति आनंद आहूजा के साथ पार्टी में शामिल हुई और दोस्तों के सामने केक काटकर सेलिब्रेट किया। उनकी इस पार्टी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, भूमि पेडनेकर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी
सोनम की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सितारों के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सबसे पहले जाह्नवी कपूर पहुंचीं। उन्होंने इस मौके पर एक खूबसूरत ब्लू ड्रेस पहनी हुई थी। उन्होंने पैपराजी को दूर से हाथ हिलाकर ग्रीट किया और अंदर चली गईं।
सोनम का कमबैक
सोनम कपूर ने 2007 में संजय लीला भंसाली की सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दिल्ली-6, आयशा, आई हेट लव स्टोरीज़ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं सोनम आखिरी बार 2023 में फिल्म ब्लाइंड में नजर आई थीं। 2018 में उन्होंने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी और 2022 में बेटे वायु के जन्म के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। अब खबरें हैं कि एक्ट्रेस अपनी बहन रिया कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग 2 के साथ वापसी कर सकती हैं। इस फिल्म में करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी नजर आएंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved