img-fluid

Karnataka: ‘कांग्रेस में सियासी खींचतान चरम पर, मुख्यमंत्री बदलना तय’, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

March 20, 2026

बंगलूरू। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस के भीतर सत्ता संघर्ष और अंदरूनी कलह चरम पर पहुंच गई है और मुख्यमंत्री बदलना अब तय है। विजयेंद्र ने यह भी विश्वास जताया कि 9 अप्रैल को होने वाले उपचुनावों में भाजपा बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, दोनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है और जनता में नाराजगी भी है।

बी वाई विजयेंद्र ने कहा, ‘कांग्रेस में सत्ता संघर्ष और अंदरूनी खींचतान अब चरम पर पहुंच चुकी है। अगर उपचुनाव घोषित नहीं होते, तो स्थिति मौजूदा विधानसभा सत्र के तुरंत बाद अंतिम चरण में पहुंच जाती। उपचुनावों के कारण इसमें करीब पंद्रह दिन की देरी हो सकती है।’ पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस सरकार में चल रहे संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री बदलना अब तय है।’


  • कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘हाल ही में विधानसभा में मेरी बातचीत कुछ सत्तारूढ़ दल के विधायकों से हुई, उन्होंने बताया कि जल्द ही कुछ परिणाम सामने आएंगे और मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे। लेकिन अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका जवाब उन्हें खोजना होगा।’ विजयेंद्र ने कहा कि गरीब, किसान और युवा सभी सरकार से नाराज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं।

    उन्होंने कहा, ‘गरीब परेशान हैं, किसान संकट में हैं और युवा भी असंतुष्ट हैं। इसी कारण मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों सीटों के मतदाता भाजपा को जीत का आशीर्वाद देंगे।’ भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद बागलकोट से वीरभद्रय्या चारंतिमठ और दावणगेरे दक्षिण से श्रीनिवास टी दासकरियप्पा को उम्मीदवार बनाया है। ये उपचुनाव कांग्रेस के मौजूदा विधायकों एच वाई मेटी और शामनूर शिवशंकरप्पा के निधन के बाद हो रहे हैं।

    Share:

  • इस्राइली हमले में IRGC प्रवक्ता और खुफिया मंत्री की मौत, तेहरान में हड़कंप

    Fri Mar 20 , 2026
    तेहरान। ईरान से एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के मुख्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी एक भीषण हमले में मारे गए हैं। दावा किया जा रहा है कि यह हमला अमेरिका और इस्राइल की ओर से संयुक्त रूप से किया गया था। इस बात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved