img-fluid

कर्नाटक : परिवहन निगम की बस पलटने से 2 की मौत, पांच गंभीर घायल

December 06, 2020

बेंगलुरु । राजधानी से करीब 150 किलोमीटर दूर हिरियूर कस्बे में चल्लकेरे रोड पर रविवार सुबह कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की एक बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। बस यादगीर जिले के शाहपुरा से बेंगलुरु की ओर आ रही थी। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।

सभी घायलों को हिरियुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर फरार हो गए। हिरियूर शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Share:

  • चीन ने बनाया नकली सूरज, असली से है दस गुना अधिक शक्तिशाली

    Sun Dec 6 , 2020
    बीजिंग। चीन (China) ने तकनीक के मामले में नित नए मुकाम हासिल कर रहा है। तकनीक के मामले में चीन ने अमेरिका, रूस और जापान जैसे विकसित देशों को पछाड़ दिया है। चीन के वैज्ञानिकों ने कृत्रिम सूरज (Artificial sun) परमाणु संलयन रिएक्टर को सफलतापूर्वक कर दुनिया में दूसरे सूरज के दावे को सच कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved