img-fluid

Karnataka: बागलकोट में सांप्रदायिक तनाव, तेज संगीत पर टकराए दो गुट, पुलिस ने किया बल प्रयोग

February 20, 2026

बागलकोट (कर्नाटक)। कर्नाटक (Karnataka) के बागलकोट (Bagalkot) में सांप्रदायिक तनाव (Communal tension) पैदा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छत्रपति शिवाजी की जयंती (Chhatrapati Shivaji’s birth anniversary) के मौके पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान एक मस्जिद से पथराव किए जाने के बाद टकराव बढ़ा। बागलकोट में हालात नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस को बलप्रयोग का सहारा लेना पड़ा। एक अन्य दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी दो धर्मों के लोगों के बीच टकराव की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो गुटों के लोगों ने जुलूस निकाले जाने के दौरान एक दूसरे के विरोध में जमकर नारेबाजी की। फिलहाल दोनों जगहों पर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।


  • मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी धार्मिक तनाव
    दक्षिण भारत की इन दो घटनाओं से पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी गुरुवार देर रात धार्मिक मुद्दे पर तनाव भड़क उठा। जबलपुर से आई रिपोर्ट्स के मुताबिक सिरोह के एक मंदिर में कथित तोड़फोड़ के बाद तनाव पैदा हुआ। यहां दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और पत्थरबाजी से उपजे तनाव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में भी लिया। फिलहाल हालात संवेदनशील हैं और मौके पर मध्य प्रदेश पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात किए गए हैं।

    Share:

  • उज्जैन में युवक-युवती को लेकर विवाद, बजरंग दल का ‘लव जिहाद’ आरोप

    Fri Feb 20 , 2026
    उज्जैन। उज्जैन में एक युवक और युवती के साथ आने को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जब बजरंग दल (Bajrang Dal) के कार्यकर्ताओं ने कथित “लव जिहाद” (love jihad) का आरोप लगाते हुए युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में सभी आरोपों की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved