
डेस्क। IPL का खिताब RCB ने पहली बार जीता और इसके एक दिन बाद ही IPL ट्रॉफी जीतने के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद कर्नाटक सरकार और RCB मैनेजमेंट की काफी आलोचना हुई। इसके बाद यह खबर आई कि RCB फ्रैंचाइजी बिकने वाली है। ऐसा कहा जाने लगा कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार फ्रैंचाइजी खरीद सकते हैं। हालांकि, अब शिवकुमार ने इन खबरों का खंडन किया है।
कर्नाटक (Karnataka) के उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) ने RCB फ्रेंचाइजी (Franchise) खरीदने की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि वह पागल नहीं हैं। वह कई सालों से कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (Cricket Association) के सदस्य हैं, बस इतना ही। उनके पास समय नहीं है, हालांकि उन्हें मैनेजमेंट का हिस्सा बनने का प्रस्ताव मिला था… उन्हें आरसीबी की क्या जरूरत है? वह रॉयल चैलेंज भी नहीं पीते।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved