
मुंबई। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पृथ्वीराज’ (Prithviraj) की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म देश के इतिहास के बड़े योद्धा और राजा पृथ्वीराज (Prithviraj) के जीवन पर आधारित है. वहीं अब इस फिल्म को लेकर राजस्थान (rajasthan) में फिल्म को लेकर विवाद बढ़ चुका है. फिल्ममेकर्स(Filmmakers) को करणी सेना (Karni Sena) और गुर्जरों (Gujjars) ने चेतावनी(warned) दी है और कहा है कि इतिहास से छेड़छाड़ हुआ तो बर्दाश्त नहीं करेंगे.
यशराज फिल्म प्रोडक्शन (yash raj film production) की आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ (Prithviraj) को लेकर करणी सेना के साथ-साथ गुर्जरों ने आपत्ति जताई है. करणी सेना ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अंतिम क्षत्रिय हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर बनने वाली फिल्म का टीजर रिलीज किया है. अक्षय कुमार की इस फिल्म का टाइटल केवल ‘पृथ्वीराज’ (Prithviraj) है जो कि इतने बड़े योद्धा के लिए कतई सम्मानजनक नहीं है.
ये है फिल्म की पूरी टीम
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त, सोनू सूद भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं. मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं मानुषी छिल्लर फिल्म में संयोगिता की भूमिका में नजर आने वाली हैं. इसके डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी हैं. इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved