
मुंबई। बंद पड़ी विमानन कंपनी गो फर्स्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कौशिक खोना ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा एयरलाइन के दिवालिया कार्यवाही के लिए मामला दायर किए जाने के लगभग सात महीने बाद आया है। कौशिक ने गुरुवार को एयरलाइन के कर्मचारियों को लिखे एक ई-मेल में कहा कि 30 नवंबर कंपनी में उनका आखिरी दिन है। वह अगस्त 2020 में सीईओ के रूप में गो फर्स्ट में लौटे थे। उन्होंने कहा कि भारी मन से मैं बताना चाहता हूं कि आज कंपनी के साथ मेरा आखिरी दिन है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved