img-fluid

‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल, मोदी कैबिनेट ने नाम बदलने के फैसले पर लगाई मुहर

February 24, 2026

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार (24 फरवरी 2026) को केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी दी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, ‘जब से भाषा के आधार पर राज्य का निर्माण हुआ, तब से इसकी मांग थी कि केरल का नाम केरलम होना चाहिए. इस मांग को कैबिनेट ने मंजूरी दी है.’ यह कदम राज्य में इस साल होने वाले केरल विधानसभा चुनाव से पहले उठाया गया है.


  • सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केरल का नाम बदलने वाले विधेयक को अब राज्य विधानसभा में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि नए पीएमओ भवन में आयोजित मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 140 करोड़ लोगों के हित में सभी निर्णय लेने का प्रस्ताव पारित किया गया.

    नए प्रधानमंत्री कार्यालय भवन ‘सेवा तीर्थ’ में आयोजित यूनियन कैबिनेट की यह पहली बैठक थी. केरल विधानसभा ने 24 जून, 2024 को आम सहमति से एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें केंद्र से राज्य का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘केरलम’ करने का आग्रह किया गया था. केरल विधानसभा ने इस प्रस्ताव को दूसरी बार पारित किया क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहले प्रस्ताव की समीक्षा करते हुए कुछ तकनीकी बदलावों का सुझाव दिया था.

    Share:

  • इंदौर में देर रात बदमाशों ने मचाया आतंक, कई गाड़ियों मे की तोड़फोड़

    Tue Feb 24 , 2026
    इंदौर। इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राज नगर में पिछले कुछ दिनों से बदमाशों ने आतंक मचाया हुआ है, और देर रात गाड़ियों के कांच फोड़े जा रहे हैं, इस मामले में चंदन नगर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved