मोस्टवेटेड फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2 ‘ का टीजर मेकर्स ने निर्धारित तिथि के एक दिन पहले ही रिलीज कर दिया है। दरअसल मेकर्स फिल्म का टीजर फिल्म में लीड रोल निभा रहे अभिनेता यश के जन्मदिन पर 8 जनवरी को रिलीज करना चाहते थे, लेकिन निर्माताओं ने इस एक दिन पहले जारी कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। इस फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधी शेट्टी,प्रकाश राज, मालविका अविनाश और राव रमेश भी अहम भूमिका में होंगे। फिल्म के इस टीजर को जारी करते हुए एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लिखा है, ‘एक वादा जो किया गया था, उसे पूरा किया जा रहा है। रॉकिंग स्टार को जन्मदिन की बधाई। #केजीएफ टीजर…’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved