
जबलपुर। बरगी नगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम खापा ग्वारी तथा ग्राम बसहा के ग्रामीणों तथा मछुआरों ने बरगी डैम में मछली का ठेका लिए ठेकेदार के गुर्गों पर मारपीट धमकाने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में बंदर कोला के जनपद सदस्य नारायण शर्मा, किशोर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे क्षेत्र के ग्रामीणों तथा मछुआरों के साथ आए दिन बरगी बांध के मछली ठेकेदार द्वारा मारपीट धमकाना तथा अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। इस बात को लेकर पुलिस चौकी में एक शिकायत दर्ज कराई है, मछली ठेकेदार के गुर्गों का कहना है कि बरगी डैम नर्मदा नदी के आसपास 5 किलोमीटर के दायरे में जो भी मछली मारेगा वह किसी और को नहीं दे सकता उसे हमें ही देना पड़ेगा और अगर नहीं दी तो हम चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे और उनके साथ किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व मन खेड़ी गांव के राजकुमार वंशकार के साथ भी ठेकेदार के लड़कों द्वारा मारपीट की गई थी कि आए दिन की बात बनती जा रही है, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved