img-fluid

Khatron Ke Khiladi 11: दिव्यांका त्रिपाठी बनी मगर रानी, मगरमच्छ को लोरी सुनाती हुई दिखी

June 21, 2021

 

नई दिल्ली। टीवी का जाना माना रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है. यानी आपको एक बार फिर कंटेस्टेंट शो जीतने के लिए जान की बाजी लगाते दिख ही जाएंगे. शो के प्रोमोज आने शुरू हो गए हैं. कल अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) बिजली के झटके खाते हुए दिखे थे. आज दिव्यांका मगरमच्छ (crocodile) को लोरी सुनाती हुईं नजर आ रही हैं. 

दिव्यांका त्रिपाठी का प्रोमो रिलीज

इस समय टीवी सितारे केपटाउन में ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग कर रहे हैं. बीते कुछ समय से शो के मेकर्स लगातार ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के प्रोमोज फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. हाल ही में टीवी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक प्रोमो रिलीज किया गया है. 


मगरमच्छ को लोरी सुना रहीं दिव्यांका

इस प्रोमो में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) मगरमच्छ को गोद में लेकर बैठा नजर आ रही है. इतना ही नहीं दिव्यांका त्रिपाठी तो इस मगरमच्छ को सुलाने के लिए लोरी भी सुना रही हैं. दिव्यांका त्रिपाठी की दिलेरी देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स की हालत खराब हो गई है. वहीं रोहित शेट्टी दिव्यांका त्रिपाठी को मगर रानी के नाम से बुला रहे हैं.

शो के कंटेस्टेंट

इस बार शो में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के साथ अर्जुन बिजलानी, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, सना मकबूल, अनुष्का सेन, श्वेता तिवारी, महक चहल, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, वरुण सूद और सौरभ राज जैन खतरों से खेलते दिखाई देंगे. शो को इस बार भी रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं.

Share:

  • दिलचस्प है टेलविजन अभिनेता Shoaib Ibrahim और Dipika Kakar की love story

    Mon Jun 21 , 2021
    टेलीविजन जगत के जाने -माने अभिनेता शोएब इब्राहिम (Actor Shoaib Ibrahim) ने गत दिवस अपना 34 वां जन्मदिन मनाया है । 20 जून, 1987 को जन्मे शोएब इब्राहिम (Actor Shoaib Ibrahim) ने टेलीविजन जगत की कई धारावाहिकों में काम किया। जिसमें रहना है तेरी पलकों की छांव में , ससुराल सिमर का, कोई लौट के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved