img-fluid

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध कर रहे किसानों की ‘बीवियां’ और ‘छोरियां’ भाग गई

November 29, 2023

हरियाणा अब वापस हो चुके तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर हरियाणा के मंत्री की टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि विरोध कर रहे किसानों की ‘बीवियां’ और ‘छोरियां’ भाग गई थीं। केंद्र सरकार ने साल 2021 में तीन कानूनों को वापस लेने का फैसला कर दिया था। इससे पहले किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर जमकर प्रदर्शन किया था।


हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने प्रदर्शनकारी किसानों को ‘बेकार’ करार दिया और कहा कि उनकी पत्नियां भी उनकी नहीं सुनती हैं। भिवानी में एक कार्यक्रम के दौरान दलाल ने कहा, ‘यहां बैठे रहते थे कुछ लोग, किसी पर पांच मुकदमे, उल्टे उल्टे काम कर रखे थे। किसी की बहू भाग रही थी, किसी की छोरी भाग रही थी।’ मंत्री का कहना है कि ऐसे लोग अब उनके पास आ रहे हैं और जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने साफ किया है कि ऐसे लोगों के साथ जुड़ने से साफ इनकार कर दिया है।

तीन कानूनों की वापसी

नवंबर 2021 में पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन दिया था। उस दौरान उन्होंने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया था। 2020 में सरकार की तरफ से पेश करने के बाद किसानों ने इनका जमकर विरोध किया था। करीब एक सालों तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कुछ राज्यों के किसान राजधानी दिल्ली से जुड़ी सीमाओं पर विरोध कर रहे थे।

Share:

  • चीन में बढ़ते निमोनिया के प्रकोप के बीच पढ़ाई कराने अस्पताल में ही बनाए 'होमवर्क जोन'

    Wed Nov 29 , 2023
    चीन  चीन में बढ़ते निमोनिया के प्रकोप के बीच बच्चों में श्वसन संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है। इसके इलाज के लिए बच्चों को अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है। इसी बीच बच्चों के पढ़ाई में कोई हानि न हो, इसके लिए अस्पतालों में विशेष ‘होमवर्क जोन’ बनाया गया है। यहां बच्चों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved