img-fluid

परिवार में ही सत्ता की आहट: बेटी को आगे बढ़ा रहे किम जोंग उन, बहन से टकराव की अटकलें तेज

February 17, 2026

नई दिल्ली। उत्तर कोरिया की सत्ता (Power of North Korea) के गलियारों में एक नया समीकरण बनता दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों और दक्षिण कोरिया (South Korea) की खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, देश के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन अब अपनी किशोर बेटी को भविष्य (Teen Daughter’s Future) का चेहरा बनाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। इससे सत्ता संरचना के भीतर संभावित पारिवारिक प्रतिस्पर्धा की चर्चा तेज हो गई है।

कम उम्र में उत्तराधिकारी बनने की अटकलें
बताया जा रहा है कि नेता की बेटी Kim Ju Ae, जिनकी उम्र लगभग 13 वर्ष है, को जल्द औपचारिक रूप से उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। विश्लेषकों का मानना है कि 14 वर्ष की उम्र पार करते ही उन्हें सार्वजनिक रूप से नेतृत्व की लाइन में स्थापित किया जा सकता है।

दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी National Intelligence Service ने हाल ही में संकेत दिया कि उत्तर कोरिया में होने वाले एक प्रमुख राजनीतिक आयोजन के दौरान इस दिशा में अहम संदेश दिया जा सकता है। इस कार्यक्रम में देश की भविष्य की नीतियों के साथ सत्ता संरचना को लेकर भी संकेत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

सार्वजनिक मंचों पर बढ़ती मौजूदगी

किम जू ऐ पहली बार नवंबर 2022 में एक अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल परीक्षण के दौरान सार्वजनिक रूप से दिखाई दी थीं। इसके बाद वे लगातार सैन्य परेड, हथियार कारखानों के निरीक्षण और अन्य सरकारी आयोजनों में अपने पिता के साथ नजर आती रही हैं।
वे चीन की राजधानी Beijing की यात्रा पर भी गईं, जिसे कूटनीतिक संकेत के तौर पर देखा गया—मानो उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने की शुरुआत हो।



  • सबसे बड़ी चुनौती: प्रभावशाली बुआ

    हालांकि आंतरिक राजनीतिक हलकों में माना जाता है कि युवती के लिए वास्तविक चुनौती देश के भीतर से ही आ सकती है—और वह हैं उनकी बुआ Kim Yo Jong।
    करीब चार दशक की उम्र वाली किम यो जोंग लंबे समय से सत्ता के केंद्र में मानी जाती हैं और उन्हें नेता के बाद सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में गिना जाता है। वे सत्तारूढ़ Workers’ Party of Korea की केंद्रीय समिति में वरिष्ठ पद पर हैं और नीतिगत फैसलों पर उनका असर माना जाता है।

    परंपरागत पुरुष वर्चस्व में बदलाव का संकेत
    उत्तर कोरिया की राजनीति ऐतिहासिक रूप से पुरुष-प्रधान रही है। ऐसे में यदि पहली बार सत्ता की बागडोर किसी महिला—वह भी इतनी कम उम्र में-सौंपने की प्रक्रिया शुरू होती है, तो यह देश की राजनीतिक परंपरा में बड़ा बदलाव माना जाएगा।

    सत्ता संघर्ष का हिंसक इतिहास
    North Korea में नेतृत्व परिवर्तन हमेशा से बेहद कठोर और गोपनीय रहा है। सत्ता को लेकर अतीत में कई विवादास्पद घटनाएं सामने आईं। विश्लेषकों के अनुसार, सत्ता संभालने के बाद नेता ने अपने चाचा Jang Song-thaek को देशद्रोह के आरोप में मृत्युदंड दिलाया था, जबकि सौतेले भाई Kim Jong-nam की 2017 में रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं ने उत्तर कोरिया की सत्ता राजनीति की कठोरता को उजागर किया था।

    आगे क्या?
    विशेषज्ञ मानते हैं कि बेटी को आगे लाने की रणनीति दोहरे उद्देश्य से जुड़ी हो सकती है। सत्ता की वंशानुगत निरंतरता सुनिश्चित करना। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व की नई छवि गढ़ना।
    हालांकि यदि यह प्रक्रिया तेज होती है, तो परिवार के भीतर शक्ति संतुलन को लेकर नई राजनीतिक खींचतान से इनकार नहीं किया जा सकता।

    Share:

  • इंदौर में कुंडली में कमजोर मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए रक्तदान

    Tue Feb 17 , 2026
    बीमार, घायलों और जरूरतमंदों की जान बचाने के अलावा पिछले साल 40 हजार से ज्यादा रक्तदानवीरों ने रक्त दिया, पिछले 10 सालो में 3 लाख 35 हजार 825 यूनिट ब्लड दिया इंदौर, प्रदीप मिश्रा। एमवाय हास्पिटल ब्लड बैंक में इस साल जनवरी माह में 2424 और पिछले साल 2025 में 40 हजार से ज्यादा रक्तदाताओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved