
महिदपुर रोड। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगापुर (महिदपुर रोड), महिदपुर, झारडा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जिला पंचायत सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी के नेतृत्व में किसान जन जागरण पदयात्रा ग्राम सगवाली से प्रारंभ हुई। पदयात्रा में गजराजसिंह पंवार, विक्रमसिंह सिसौदिया, भरत शर्मा, पूर्व सरपंच शंभू सिंह राठौड़, सुमेरसिंह राठौड़, नवल सिंह राठौड़, रघुवीर सिंह राठौड़, लाल सिंह राठौड़, भरत लाल शर्मा, भरतलाल जाट, भरत लाल, छोटू बना कंथारिया, भूपेंद्रसिंह पंवार, महेश पंड्या, गोपाल सिंह चौहान, गजराज सिंह राठौड़, किशोर पंड्या आदि मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान गांव में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी किया गया। करनावद कानाखेड़ी, शिकारी खेड़ा, बपैया, कोयल पहुंचने पर यात्रा में शामिल वक्ताओं ने सम्बोधित किया। संचालन भारत शर्मा ने किया आभार नागेश्वर त्रिवेदी ने माना।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved