img-fluid

Kishtwar : प्रधानमंत्री मोदी ने CM उमर अब्दुल्ला को फोन कर स्थिति की जानकारी ली, अब तक 65 की मौत, 120 घायल

August 15, 2025

किश्तवाड़. किश्तवाड़ (Kishtwar) के चिशोती कस्बे में बृहस्पतिवार को चार जगह बादल फटने (cloud burst) से कम से कम 65 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें अधिकतर मचैल माता के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु हैं। सीआईएसएफ के दो जवान भी बलिदान हुए हैं। बड़े पैमाने पर राहत और बचाव का काम जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) ने ट्वीट किया, “मुझे अभी-अभी प्रधानमंत्री मोदी का फोन आया। मैंने उन्हें किश्तवाड़ की स्थिति और प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी। मेरी सरकार और बादल फटने से प्रभावित लोगों के समर्थन और केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई सभी सहायता के लिए आभारी है।”


  • एनडीआरएफ के अधिकारी ने बचाव अभियान को लेकर दी जानकारी
    बचाव कार्यों पर एनडीआरएफ अधिकारी ने कहा, “यहाँ लोगों को बचाना मुश्किल होगा क्योंकि हमारे पास अभी सिर्फ एक जेसीबी है। जब जेसीबी खुदाई करेगी, तो हम ऊपर दबे लोगों को निकाल लेंगे। अब हम यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि नीचे कितने लोग दबे हैं। हमें बताया गया है कि अभी वहां कम से कम 100-200 लोग दबे हो सकते हैं”

    बादल फटते ही आई धमाके जैसी आवाज
    एक पीड़ित ने बताया कि हम वहीं थे… अचानक एक धमाके जैसी आवाज आई और बादल फटने के बाद हम वहां से निकलने लगे। लेकिन 2 मिनट के अंदर ही वहां 4 फीट मलबा आ गया। हम कुछ लोगों को बचा पाए, लेकिन कुछ लोग फंस गए। हम 11 लोग थे, हम सुरक्षित हैं, लेकिन मेरी बेटी और मेरी पत्नी मलबे में फंस गए थे, और अब उनकी हालत स्थिर है।

    मैं कार में फंस गई… और मां बिजली के खंभे में
    बचाए जाने के बाद किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ के एक पीड़िता ने कहा कि जब बादल फटा, तो हम उड़ गए और मैं एक कार के नीचे फंस गई… मेरी मां एक बिजली के खंभे के नीचे फंस गई। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और सेना और सीआरपीएफ के वाहन तुरंत पहुंच गए।

    मुझे पुलिसकर्मी ने बचाया, बहन लापता
    किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ से बचाए जाने के बाद एक पीड़ित ने कहा कि बहुत से लोग मारे गए और कई घायल हो गए। मैं पानी के बीच थी जब एक पुलिसकर्मी ने मेरी मदद की और मुझे अस्पताल पहुंचाया। मेरी बहन अभी लापता है।

    Share:

  • तमिलनाडु के CM स्टालिन ने राज्यपाल के समारोह का किया बहिष्कार, ‘राज्य विरोधी’ रवैये का लगाया आरोप

    Fri Aug 15 , 2025
    चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (CM MK Stalin) ने राज्यपाल आरएन रवि (Governor RN Ravi) के स्वतंत्रता दिवस के पारंपरिक “एट होम” स्वागत समारोह का बहिष्कार (Boycotts) करने का फैसला लिया है। यह राज्य सरकार और राजभवन के बीच टकराव का नया और बड़ा चरण माना जा रहा है। राज्य सरकार ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved