
कोच्चि। कोच्चि विश्वविद्यालय में मची भगदड़ में चार छात्रों की मौत के मामले में केरल सरकार एक्शन मोड में आ गई है। केरल के उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने विभाग के प्रमुख सचिव और विश्वविद्यालय के कुलपति को जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। बता दें, भगदड़ शनिवार शाम को विश्विद्यालय में आयोजित एक कॉन्सर्ट में मची थी। भगदड़ में 60 से अधिक छात्र घायल हुए हैं।
आपको बता देंं कि कोच्चि विश्वविद्यालय में म्यूजिक कॉन्सर्ट यूनिवर्सिटी के परिसर में ओपन-एयर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कलामासेरी घायलों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था की गई है.
भगदड़ में जान गंवाने वाले चार स्टूडेंट्स में 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं. जबकि दो छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक विश्लेषण के अनुसार, जब बारिश शुरू हुई तो पीछे के छात्र आगे की ओर भागने लगे. इसी दौरान भगदड़ मच गई. हालात बेकाबू हो गए.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved