img-fluid

मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण कोविड हास्पिटल लबालब

August 23, 2020


– इंदौरवासियों के लिए चिंताभरी खबर…
इन्दौर। जिस तरह से शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, उससे कोविड अस्पताल भरने लगे हैं। इंदौर के सबसे बड़े कोविड हास्पिटल अरविन्दो में 1100 मरीजों के इलाज की क्षमता है और आज सुबह तक यहां 1002 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। इसी तरह इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भी कोविड मरीजों के लिए 500 बेड है। जहां आज सुबह तक 287 बेड भर गए है। सरकारी अस्पतालों में भी यही हाल है। शुक्रवार को एक निगम अधिकारी को कोरोना पॉजिटिव होने के कारण बाम्बे हास्पिटल में इसलिए भर्ती नहीं किया जा सका कि वहां बेड खाली नहीं था और उनकी कल मौत हो गई।

उज्जैन के एसपी की भी तबियत बिगड़ी…इंदौर लाया गया
उज्जैन एसपी मनोजसिंह के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज उज्जैन में ही किया जा रहा था, लेकिन उनकी तबियत बिगडऩे के बाद उन्हें इन्दौर लाया गया और अरविन्दो अस्पताल में भर्ती किया गया है। सिंह ने मंत्री मोहन यादव के संपर्क में रहने के कारण जांच करवाई थी जो पॉजिटिव आई। वे सिंधिया के दौरे में भी साथ थे। उधर अरविंदो हास्पिटल में ही भर्ती इंदौर के पूर्व विधायक जीतू जिराती, मंत्री मोहन यादव की हालत अब सुधार पर है।

Share:

  • नाला पार करते दो भाई बहे, एक बचा, दूसरे की लाश मिली

    Sun Aug 23 , 2020
    – इंदौर के एक गांव में दूसरी बार हुआ हादसा… इंदौर। कल हुई मूसलधार बारिश में उफान पर आए नाले को पार करने के दौरान दो भाई एक्टिवा सहित बह गए। एक को सकुशल निकाल लिया गया, जबकि एक की डेढ़ किलोमीटर दूर लाश मिली। मिली जानकारी के अनुसार ढाबली स्थित श्रीनाथ टाउनशिप में रहने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved