मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने साल 2024 में एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer iqbal) संग शादी रचाई थी। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने दूसरे धर्म में शादी रचाई जिसके चलते उस वक्त खबरें चल रही थीं कि सोनाक्षी के परिवार में इस वजह से काफी तनाव है। सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा नजर आई थीं, लेकिन शादी की तस्वीरों में सोनाक्षी के भाई नजर नहीं आए थे। अब सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा ने बताया है कि वो उनकी शादी में मौजूद थे। इस बातचीत के दौरान कुश सिन्हा ने जहीर इकबाल संग अपने रिश्ते को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनके मन में जहीर के खिलाफ कुछ भी नहीं है।
सोनाक्षी की शादी के बारे में क्या बोले कुश सिन्हा
खास बातचीत में कुश ने कहा, “मैं बहुत सिंपल लाइफ जीता हूं। अगर मुझे मेरा सच पता है, तो लोग मेरे बारे में हजार अलग चीजें बोल सकते हैं। मुझे फर्क नहीं पड़ता है।” कुश ने शादी में न होने की बात पर भी रिएक्ट किया है। कुश ने कहा, “मुझे पता है लोग कह रहे थे, कुछ बेतरतीब बातें चल रही थीं। और मैं ऐसा था कि ठीक है अगर कोई इस मुद्दे को उठाना चाहता है तो ये उनका एजेंडा है। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है।”
कुश ने आगे कहा कि क्योंकि वो तस्वीरों में नहीं थे तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो शादी में नहीं थे। उन्होंने कहा कि हर बार मुझे हर चीज को लोगों को दिखाने की जरूरत नहीं है।
जहीर संग रिश्ते पर क्या बोले कुश सिन्हा
कुश से जब पूछा गया कि सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल के साथ उनका रिश्ता कैसा है। इस पर कुश ने कहा, हम ठीक हैं। मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है। हम ठीक हैं।”
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved