img-fluid

भगवान विष्णु के विराट स्वरूप में नजर आ रहे हैं लालू यादव बिहार में राजद कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में

October 04, 2022


पटना । बिहार के पटना में (In Patna Bihar) राजद कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर में (In the Poster outside the RJD Office) राजद प्रमुख (RJD Chief) लालू यादव (Lalu Yadav) जहां भगवान विष्णु के विराट स्वरूप में (In the Virat Form of Lord Vishnu) नजर आ रहे हैं (Is Seen), वहीं उनके पुत्र और राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भगवान कृष्ण के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सारथी बने दिख रहे हैं। नीतीश अर्जुन की भूमिका में रथ पर सवार हैं। राजद के पोस्टर में लालू प्रसाद भगवान विष्णु के विराट स्वरूप में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ कांग्रेस के राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई दलों के नेताओं की तस्वीर है।


राजद कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए इस पोस्टर के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। राजद के इस पोस्टर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए एक कविता का सहारा लेते हुए कहा कि जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता की पंक्तियों को दोहराते हुए कहा कि जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। सिन्हा ने कहा कि कौरवों की तरह नीतीश कुमार भी अपनी सेना बढ़ाने में लगे हैं, लेकिन नारायणी सेना, जो राष्ट्रवाद और सत्य को लेकर आगे बढ़ रही है, उसके ही साथ है, ऐसे में नारायणी सेना की जीत तय है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सिन्हा ने कहा कि कोई भ्रष्टाचार छिपाने, कोई महत्वकांक्षा पाले और कोई अवैध संपत्ति अर्जित करने को लेकर एक मंच पर आने का प्रयास कर रहे  हैं। ऐसे में सभी स्वार्थी दल एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं, लेकिन जनता सत्य के साथ ही खड़ी है। उन्होंने राजद द्वारा लगाए गए पोस्टर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कौरव खुद देवत्व रूप में दिखने का प्रयास कर रहे, जिससे उनका राजनीतिक अंत निश्चित है। उन्होंने कहा कि पोस्टर में पिता और पुत्र दोनो कृष्ण बने हुए हैं।

सिन्हा ने कहा कि जातीय संघर्ष, जातीय नफरत, घृणा के अलावा इनके पास कुछ है भी नहीं, ये 32 साल से बिहार में महाभारत के अलावा कर ही क्या पाए है? भाजपा के नेता ने तंज कसते हुए कहा कि धृतराष्ट्र के रूप में मंत्रियों की राजनीति बलि ली जा रही है और धृतराष्ट्र बस पुत्रमोह में पुत्र के लिए सीएम की कुर्सी देख रहे। इधर, अर्जुन बने सीएम भी पीएम बनने की महत्वकांक्षा में राज्य में हो रहे हर अनैतिक कार्य की ओर से आंखे मूंदे हुए हैं।

Share:

  • अमेरिका ने लिया ऐसा फैसला, जिससे पाकिस्तान को होगा काफी फायदा

    Tue Oct 4 , 2022
    नई दिल्ली: यूक्रेन के साथ युद्ध (war with ukraine) के बाद से ही रूस अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों (western countries) के आर्थिक प्रतिबंध झेल रहा है. इसी बीच रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका (America) ने एक ऐसा फैसला किया है जो पाकिस्तान को काफी फायदा पहुंचाने वाला है. बता दे की, अमेरिकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved