img-fluid

बेंगलुरु में मकान मालिक ने किराए के घर के लिए रखी 23 लाख की डिमांड, शख्स ने तस्वीर की शेयर

July 22, 2025

नई दिल्‍ली । किराए का मकान (House rent) लेने के लिए आपने भी कई बार सिक्योरिटी मनी (Security Money) जमा की होगी। मुंबई (Mumbai) दिल्ली (Delhi) और बेंगलुरु (Bangalore) जैसे महानगरों में मकान मालिक अक्सर किराए पर कमरा देने से पहले इस तरह की डिमांड करते हैं। लेकिन हाल ही में बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक शख्स ने एक तस्वीर शेयर करते हुए दिखाया है कि किस तरह एक 4BHK घर के लिए मकान मालिक ने 23 लाख रुपए की डिमांड की है। इंटरनेट पर लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है।

कैलेब नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दिखाया कि एक प्रॉपर्टी के विज्ञापन में घर के लिए 23 लाख की सिक्योरिटी मनी मांगी गई है। यह फ्लैट के 12 महीने के किराए के बराबर है। 4,500 वर्ग फुट में फैले इस 4BHK घर का मासिक किराया 2.3 लाख रुपए बताया गया है।


पोस्ट में न्यूयॉर्क, टोरंटो, सिंगापुर, लंदन और दुबई जैसे दुनिया के बड़े शहरों से तुलना भी की गई है, जहां लोगों से किराए का 5 से 10 फीसदी ही जमा करवाया जाता है। सोशल मीडिया पर लोग मकान मालिक को दुनिया का सबसे लालची मकान मालिक बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बेंगलुरु के मकान मालिक दुनिया में सबसे लालची हैं। 23 लाख रुपए बहुत ज्यादा होते है।”

वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने कहा कि कई शहरों का यही हाल है। एक यूजर ने लिखा, “उसके ऊपर से कुछ घटिया रूल्स भी होते हैं, लोगों को घर नहीं बुला सकते, नॉन वेज खाना नहीं खा सकते, और भी बहुत कुछ।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “बहुत ही ज्यादा लालची। बाद मत ये लोग डिपॉजिट का सारा पैसा काटने की कोशिश करेंगे और चिल्लर वापस कर देंगे।”

Share:

  • पुतिन ने रूस में विदेशी जहाजों की जांच और एंट्री के नियम किए और सख्त

    Tue Jul 22 , 2025
    मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने देश के सभी समुद्री बंदरगाहों (Sea Ports) पर विदेशों से आने वाले जहाजों की जांच और एंट्री के नियम (Ships Inspection and Entry Rules) और सख्त (strict) कर दिए हैं। अब किसी भी विदेशी जहाज को रूसी समुद्री बंदरगाह में प्रवेश के लिए पोर्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved