img-fluid

पुण्यतिथि: दो सगी बहनों से की थी लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ ने शादी, यहां जानें उनकी रोचक बातें

April 24, 2022


डेस्क। संगीत की दुनिया को मंगेशकर परिवार ने काफी कुछ दिया है। लता मंगेशकर ने इस इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं, जिनके जरिए ही आज फैंस उन्हें याद करते हैं। इसी तरह लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर भी एक प्रसिद्ध संगीतकार रह चुके हैं। उन्होंने सिर्फ संगीत में ही नहीं बल्कि अभिनय के क्षेत्र में भी प्रसिद्धि हासिल की थी। दीनानाथ मंगेशकर का जन्म 29 दिसंबर 1900 में हुआ था और महज 42 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज यानी 23 अप्रैल को दीनानाथ मंगेशकर की पुण्यतिथि है। आइए आपको उनके जिंदगी से जु़ड़ी कुछ बातें बताते हैं।

दीनानाथ मंगेशकर अपनी सुरीली आवाज के दम पर मराठी रंगमंच की दुनिया में शीर्ष तक पहुंचे थे लेकिन इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारी बचपन में ही शुरू कर दी थी। महज पांच साल की उम्र से उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने छोटी उम्र में बाबा माशेलकर से गायन और संगीत की शिक्षा ली थी। इसके अलावा, वह ग्वालियर संगीत विद्यालय के छात्र भी रहे थे। वह अपनी आक्रामक गायन शैली के लिए काफी प्रसिद्ध थे। वह छोटी उम्र में ही संगीत की मंडली में शामिल हो गए थे। उन्होंने निधन से कुछ समय पहले अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक मंडली का निर्माण किया था, लेकिन वह इसे चलाने के लिए इस दुनिया में नहीं रहे।


दीनानाथ मंगेशकर शानदार गायक और संगीतकार के साथ-साथ बेहतरीन एक्टर भी थे। उन्होंने फिल्मों का निर्माण भी किया था। 1930 में उन्होंने ‘कृष्णनार्जुन युद्ध’ सहित तीन फिल्मों का निर्माण किया। यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषा में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीनानाथ मंगेशकर ने गाना भी गाया था और यह गाना उन्हीं पर फिल्माया भी गया था।

दीनानाथ मंगेशकर की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली शादी गुजरात की रहने वाली नर्मदाबेन से हुई थी। नर्मदाबेन के पिता हरिदास गुजरात के प्रसिद्ध जमींदार थे। दीनानाथ मराठी थे और उन दिनों एक मराठी और एक गुजराती परिवार में शादी होना बहुत बड़ी बात थी। नर्मदाबेन का शादी के कुछ समय बाद निधन हो गया था, जिसके बाद दीनानाथ ने साल 1927 में उनकी ही छोटी बहन सेवंतीबेन से शादी कर ली। शादी के बाद सेवंतीबेन का नाम बदलकर सुधामती हो गया। दोनों के पांच बच्चे हुए, जो लता, मीना, आशा, ऊषा और एक बेटा हृदयनाथ हैं। लता मंगेशकर जब 13 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था।

Share:

  • Yes Bank के फाउंडर का दावा, प्रियंका गांधी से पेंटिंग 2 करोड़ में खरीदने को किया गया था मजबूर

    Sun Apr 24 , 2022
    मुंबई । यस बैंक (Yes Bank) के सह-संस्थापक राणा कपूर (Rana Kapoor) ने प्रवर्तन निदेशालय के सामने बड़ा दावा किया है। राणा ने ईडी (Ed) को बताया है कि उन्हें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) से एमएफ हुसैन (MF Hussain) की एक पेंटिंग (Painting) खरीदने के लिए मजबूर किया गया था और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved