
उज्जैन। कल रात पंवासा के समीप दो बाईकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाईकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना इतनी जोरदार हुई कि दोनों बाईकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चारों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि दो लोगों की पहचान हो गई है जबकि एक घायल का पता नहीं चल पाया है।
पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि घटना कल रात 10 बजे हुई। पंवासा थाने के समीप दो बाईकों की आमने-सामने की जोरदार भिडं़त हो गई। दुर्घटना में बाईक पर सवार लाखन और नाथूलाल घायल हो गए। इसके अलावा दो अन्य भी घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है और उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि जिन दो लोगों की पहचान हुई है उनमें एक पंवासा और दूसरा कायथा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि दो अन्य घायलों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उनके होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved