img-fluid

एलडीए अपना फुल फार्म बदलकर लखनऊ डिस्ट्रक्शन अथॉरिटी कर ले – सपा मुखिया अखिलेश यादव

September 01, 2026


लखनऊ । सपा मुखिया अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने कहा कि एलडीए अपना फुल फार्म बदलकर (LDA should change its Full Form) लखनऊ डिस्ट्रक्शन अथॉरिटी कर ले (To ‘Lucknow Destruction Authority’) ।


  • जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपी एनआईसी) को लीज पर दिए जाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर वीडियो साझा कर योगी सरकार और लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) पर निशाना साधा है। उन्होंने एलडीए की उस रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, जिसके आधार पर जेपी एनआईसी को लेकर सरकार की ओर से सफाई दी जा रही है।

    सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि ये तो एलडीए ने सच ही कहा कि अगर जेपीएनआईसी भाजपा सरकार चलाएगी तो हज़ारों करोड़ का नुक़सान होगा, क्योंकि सारी कमाई ये कमीशनख़ोर भाजपाई और उनके भ्रष्ट अधिकारी खा जाएंगे। उन्होंने आगे लिखा कि वैसे एलडीए के इन ज्ञानियों-अधिकारियों से ये पूछा जाए कि क्या कोई व्यापारी घाटे का सौदा करेगा मतलब भाजपा और उनके नालबद्ध अधिकारियों को कमीशन भी खिलाएगा और घाटा भी उठाएगा।

    सपा प्रमुख ने कहा कि अब तो जनता एलडीए से पूछ रही है : इस रिपोर्ट को बनाने के लिए आपको कितना परसेंट कमीशन मिला? एलडीए अपनी फुल फार्म बदलकर, ये कर ले : ‘लखनऊ डिस्ट्रक्शन अथॉरिटी’। जनता पूछ रही है कि मुख्यमंत्री जी और उनके सरकारी महकमे जेपीएनआईसी बेचने पर इतनी ज़्यादा सफ़ाई क्यों दे रहे हैं। जनता को ऐसा क्यों लगा कुछ तो गड़बड़ है। ज्ञात हो कि जेपीएनआईसी को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव लगातार तेज हो रहा है।

    अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल में करीब 800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार इस परियोजना का लंबे समय तक संचालन नहीं हो सका। योगी सरकार ने अब अधूरे कार्य पूरे कराने और संचालन के लिए इसे 30 साल की लीज पर निजी कंपनियों को देने का फैसला किया है। सरकार का तर्क है कि इससे केंद्र का विकास और संचालन सुनिश्चित होगा तथा एलडीए को राजस्व प्राप्त होगा। वहीं, अखिलेश यादव ने इस फैसले को सार्वजनिक संपत्ति निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाते हुए प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

    Share:

  • व्यापारी 2000 क्विंटल चीनी ही स्टॉक में रख सकेंगे - केंद्र सरकार

    Tue Sep 1 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्र सरकार (Central Government) ने कहा कि व्यापारी (Traders) 2000 क्विंटल चीनी ही स्टॉक में रख सकेंगे (Will be allowed to Stock only 2000 Quintals Sugar) । त्योहारी सीजन में केंद्र सरकार ने जमाखोरी रोकने और बाजार में पर्याप्त मात्रा में चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को व्यापारियों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved