img-fluid

निलंबन मुक्त हुए कांग्रेस सांसदों से संवाद किया लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

March 18, 2026


नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi) ने निलंबन मुक्त हुए कांग्रेस सांसदों से संवाद किया (Interacted with Congress MPs who were relieved of Suspension) । इस दौरान उन्होंने उनके साथ चाय-कॉफी के बीच पूरे मामले को लेकर विस्तार से चर्चा की ।


  • यह मुलाकात बुधवार को उस फैसले के एक दिन बाद हुई, जब लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के प्रस्ताव के बाद कांग्रेस के आठ सांसदों का निलंबन वापस ले लिया गया । इससे पहले बजट सत्र के दौरान हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस नेतृत्व ने खेद जताया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया । बताया जा रहा है कि इस बैठक में राहुल गांधी ने सभी सांसदों से उनके निलंबन के दौरान हुए घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। सांसदों ने भी उन्हें विस्तार से बताया कि उस दौरान सदन में क्या-क्या हुआ और किस तरह की स्थिति बनी थी।

    जिन सांसदों का निलंबन हटाया गया है उनमें अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मणिकम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, सी किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत यदाओराव पाडोले, एस. वेंकटेश और डीन कुरियाकोस शामिल हैं। ये सभी सांसद 3 फरवरी को बजट सत्र के दौरान हंगामे के आरोप में सस्पेंड किए गए थे। आरोप था कि उन्होंने सदन की कार्यवाही में बाधा डाली और स्पीकर की ओर कागज फेंके ।

    निलंबन हटने के बाद कांग्रेस सांसदों ने इस फैसले का स्वागत किया और पार्टी नेतृत्व के साथ-साथ अध्यक्ष का भी धन्यवाद किया। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि विपक्ष की भूमिका लोकतंत्र में बेहद अहम होती है और वे जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे। सांसदों का कहना है कि संसद में बहस और चर्चा के जरिए ही जनता की आवाज सामने आती है, इसलिए विपक्ष का सक्रिय रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहेंगे और जहां जरूरत होगी, वहां विरोध भी दर्ज कराएंगे।

    Share:

  • असम के कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा बहुत दुर्भाग्यपूर्ण - कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा

    Wed Mar 18 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress MP Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि असम के कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा (Resignation of Assam Congress MP Pradyut Bordoloi) बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है (Is very Unfortunate) । कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पत्रकारों से संभावना जताई कि बोरदोलोई टिकट बंटवारे को लेकर परेशान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved