img-fluid

लीड्स यूनाइटेड के खिलाफ हेंडरसन और माटिप के खेलने की उम्मीद नहीं : जुर्गन क्लोप

September 01, 2020

लिवरपूल। लिवरपूल के मैनेजर जुर्गन क्लोप ने कहा है कि उन्हें लीड्स यूनाइटेड के खिलाफ प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच में जॉर्डन हेंडरसन और जोएल माटिप के खेलने की उम्मीद नहीं है।

लिवरपूल के कप्तान हेंडरसन ने 8 जुलाई को ब्राइटन के खिलाफ घुटने की चोट के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। दूसरी ओर, माटिप को जून में प्रीमियर लीग के दोबारा शुरू के बाद लिवरपूल के पहले मैच में एवर्टन के खिलाफ पैर में चोट लगी थी।

लिवरपूल की आधिकारिक वेबसाइट ने क्लोप के हवाले से कहा, “मुझे लगता है कि जोएल और हेंडरसन अगले सप्ताह टीम प्रशिक्षण के कुछ हिस्सों में होंगे और हम देखेंगे कि वह कितने फिट हैं, उनके पास मौका बेहतर है, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि वे लीड्स के खिलाफ खेल पाएंगे।”

हेंडरसन और माटिप दोनों ने पिछले सप्ताह प्री-सीज़न प्रशिक्षण शिविर के लिए लिवरपूल टीम के बाकी सदस्यों के साथ ऑस्ट्रिया की यात्रा की थी, हालांकि दोनों में से किसी ने स्टटगार्ट और रेड बुल साल्ज़बर्ग के खिलाफ दोस्ताना मैच में हिस्सा नहीं लिया।

यह जोड़ी 30 अगस्त शनिवार को आर्सेनल के खिलाफ लिवरपूल के एफए कम्युनिटी शील्ड मैच में भी नहीं खेली थी। सितंबर में आइसलैंड और डेनमार्क के खिलाफ आगामी राष्ट्र लीग मैचों के लिए भी इंग्लैंड की टीम में हेंडरसन को शामिल नहीं किया गया है। 2019-20 प्रीमियर लीग विजेता लिवरपूल की टीम प्रीमियर लीग 2020-21 सत्र के अपने शुरुआती मैच में लीड्स यूनाइटेड से भिड़ेगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • आपकी बेटी के तौर पर जन्म को सौभाग्य मानती हूं : शर्मिष्ठा मुखर्जी

    Tue Sep 1 , 2020
    नई दिल्ली । पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन के बाद उनका परिवार शोकाकुल है. प्रणब मुखर्जी ऐसी शख्सियत थे जिनके जाने के बाद पूरे देश में शोक की लहर है. प्रणब मुखर्जी के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं. प्रणब मुखर्जी अपनी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी के बेहद करीब थे. अब उनके जाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved