
शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी गर्मी के बीच मौसम (Weather) बदला है. बीती रात को प्रदेश के कई इलाकों हल्की बारिश और बर्फबारी (Fresh Snowfall) हुई है. शिमला, कांगड़ा के गुलेर और सुंदरनगर में हल्की बारिश हुई है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अब अगले चार दिन बारिश की संभावना जताई है. 1 जून को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) के दिन वोटिंग के दौरान भी बारिश हो सकती है.
लाहौल स्पीति आपदा प्रबंधन ने बताया कि बारालाचा पास पर बर्फबारी की वजह से लेह मनाली हाईवे बंद हो गया है. इसके अलावा, शिंकुला दारचा मार्ग भी बंद हुआ है. मनाली काजा मार्ग पर आवाजाही जारी है. उधर, मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने गुरुवार सुबह 10 बजे बुलेटिन जारी किया है और उसमें बताया कि शिमला, सुंदरनगर, गुलेड में हल्की बारिश हुई है. शिमला में सोमवार को हल्की धूप खिली है और बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ अप्रोच कर रहा है.
हिमाचल प्रदेश में 30 मई के लिए मौसम खराब रहने का अनुमान है. हालांकि, हीटवेव का ही येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद 31 मई से 2 जून तक गर्जना, तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है. शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के साइंटिस्ट सुरेंद्र पॉल ने बताया कि तीन से पांच जून तक भी हिमाचल में बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved