img-fluid

इंदौर में घुसा तेंदुआ, देवगुराड़िया के रहवासी इलाके में मची भगदड़

January 23, 2025

इंदौर। इंदौर (Indore) में आज शाम चार बजे देवगुराड़िया (Devguradia) के पास बनी हुई मानसरोवर कॉलोनी में तेंदुआ नजर आया। तेंदुए के अंदर आते ही भगदड़ मच गई और लोग सड़कों पर भागने लगे। बहुत देर तक तेंदुआ मानसरोवर कॉलोनी की सड़कों पर दौड़ लगाता रहा और छतों पर नजर आया। कुछ देर के बाद वह गायब हो गया। शाम को लगभग 7 बजे उसे पकड़ा गया।

शाम को इंदौर के खुड़ैल इलाके में एक तेंदुआ निर्माणाधीन मकान में बैठा दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने उसे भगाने की कोशिश की तो वह लोगों की तरफ झपटा। इससे इलाके में भगदड़ मच गई। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं। देवगुराड़िया गांव के मानसरोवर नगर में जाकर वह छुप गया। तेंदुए को सबसे पहले मकान में काम कर रहे मजदूरों ने देखा। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेस्ट विभाग को इसकी जानकारी दी। फॉरेस्ट विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे बाद तेंदुए को रेस्क्यू किया।


रेंजर योगेश यादव ने कहा, ‘आशंका है कि तेंदुआ पास ही स्थित रालामंडल जंगल से रिहायशी इलाके में आया होगा।’ गौरतलब है कि पहले भी रालामंडल के आसपास के जंगलों में कई बार तेंदुए नजर आ चुके हैं। तेंदुआ जिस मकान में बैठा था, वह बीजेपी नेता सुनील पुरोहित का है। इसे बना रहे मजदूरों ने दोपहर 4 बजे तेंदुए को देखा।

मकान पर बाहर से ताला लगा था। ऐसे में तेंदुए के छत के रास्ते अंदर घुसने की आशंका है। वन विभाग और पुलिस फोर्स ने इंदौर की मानसरोवर कॉलोनी और उसके आसपास के क्षेत्र के लोगों को जागरूक रहने को कहा है। लोग दहशत में हैं और अभी भी घरों में दुबके हुए हैं।

Share:

  • MP: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया सरपंच, EOW की टीम ने किया गिरफ्तार

    Thu Jan 23 , 2025
    रतलाम। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) उज्जैन (Ujjain) की टीम ने जावरा बस स्टैंड से हरियाखेड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच जितेंद्र पाटीदार (Sarpanch Jitendra Patidar) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सरपंच ने लाल मिट्टी की खुदाई के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें पहली किश्त लेते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved