img-fluid

बड़ी जाम, बडग़ौंदा, मांगलिया के जंगलो में तेंदुए ने दो गाय, एक बकरी का शिकार किया

May 04, 2025

इन्दौर। वन विभाग इंदौर के अधीन महू रेंज में तेन्दुओं ने गाय, बकरी का शिकार किया है, जिन किसानों के मवेशियों का शिकार किया उन्हें वन विभाग द्वारा मुआवजा दिया जा रहा है। महू फारेस्ट रेंज के अधिकारी नयन पालवी ने बताया कि पिछले माह में बड़ी जाम, बडग़ौंदा, मांगलिया के जंगली इलाकों में अलग अलग जगह तीन मवेशियों के अवशेष पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मालूम हुआ कि तीनों मवेशियों का शिकार तेंदुए ने किया है।


  • मारे गए मवेशियों के मालिक किसानों को मुआवजा देने के लिए फाइल सम्बन्धित विभाग के संभागीय कार्यालय भेज दी गई है। फारेस्ट रेंजर के पालवी के अनुसार बड़ी गाय का शिकार पर 15 से 20 हजार छोटी गाय मतलब केडी के 10 हजार और बकरी के 3 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाता है मुआवजा पाने के लिए जंगली जानवरों द्वारा किये शिकार से मृत मवेशी के मालिक के गांव के सरपंच का पत्र और मृत जानवर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट संलग्न करना जरूरी होती है।

    Share:

  • सुबह से राजबाड़ा हो रहा चकाचक, 20 मई को होने वाली मंत्री परिषद की बैठक की तैयारियां जोरों पर

    Sun May 4 , 2025
    अहिल्या उद्यान की रंगाई-पुताई के साथ-साथ बंद पड़े फव्वारे चालू होंगे कुछ स्थानों पर आकर्षक पेंटिंग और विद्युत साज-सज्जा की भी तैयारी इन्दौर। 20 मई को इन्दौर के राजबाड़ा पर आयोजित मंत्री परिषद की बैठक को लेकर नगर निगम का अमला वहां तमाम तैयारियों में जुट गया है। राजबाड़ा के अहिल्या उद्यान में पेड़ों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved