img-fluid

उज्जैन में बारिश कम…फिर भी गंभीर डेम में बढ़ा 100 एमसीएफटी पानी

July 31, 2022

  • रात में 3 घंटे यशवंत सागर के गेट खुले थे-गंभीर का लेवल 1206 से सुबह 1300 एमसीएफटी पर पहुँचा

उज्जैन। पिछले 5 दिनों से उज्जैन शहर तथा आसपास बारिश नहीं हो रही है। बावजूद इसके आज सुबह गंभीर डेम में 100 एमसीएफटी पानी बढ़ गया। इसके पीछे कारण यह है कि बीती रात 10 बजे के लगभग यशवंत सागर बाँध के 3 घंटे के लिए गेट खोले गए थे। यह पानी गंभीर डेम में आने लगा। पीएचई के सहायक यंत्री और गंभीर डेम प्रभारी राजीव शुक्ला ने बताया कि केचमेंट एरिया में पिछले 5 दिनों से पानी नहीं बरसा है। कल रात को 10 बजे के लगभग इंदौर के यशवंत सागर के ओव्हर फ्लो होने के बाद 3 गेट खोले गए थे। रात 1 बजे के करीब गेट बंद कर दिए गए थे लेकिन इसके बाद से गंभीर डेम में यशवंत सागर से छोड़े गए पानी की आवक शुरु हो गई थी।


अभी सुबह 10 बजे तक लगभग 100 एमसीएफटी पानी बाँध में बढ़ गया था। इसके बाद गंभीर बाँध का जलस्तर 1206 एमसीएफटी से बढ़कर आज सुबह 10 बजे तक 1300 एमसीएफटी तक पहुँच गया था हालांकि इसके बाद पानी की आवक धीमी हो गई थी। इधर वेधशाला में पिछले 5 दिनों से उज्जैन शहरी क्षेत्र में बारिश का आंकड़ा यथावत बना हुआ है। अभी भी इस सीजन में अब तक हुई बारिश का आंकड़ा 16 इंच पर ठहरा हुआ है। औसत बारिश का आंकड़ा छूने के लिए अभी भी उज्जैन जिले में 20 से 21 इंच बारिश की आवश्यकता है। बारिश का दौर थमने के बाद से तापमान भी बढ़ गया है। कल दिन में तापमान बढ़कर 30.5 डिग्री तक पहुँच गया था और रात का तापमान भी 24 डिग्री से ऊपर चला गया। हालांकि आज सुबह बादल छाए लेकिन बारिश शुरु नहीं हुई।

Share:

  • महाकाल क्षेत्र को साफ करने का अभियान, 150 कर्मचारी लगाए

    Sun Jul 31 , 2022
    उज्जैन। श्रावण सोमवार और नागपंचमी के त्यौहार के कारण महाकाल मंदिर के आसपास और रामघाट पर भारी भीड़ रहेगी और इस दौरान गंदगी तथा कचरा भी होगा। साफ-सफाई के लिए नगर निगम ने डेढ़ सौ कर्मचारियों को लगाया है। सामान्य तौर पर महाकाल के आसपास 40-50 कर्मचारी और रामघाट पर 30 कर्मचारी तैनात रहते हैं, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved