
उज्जैन। कोरोना की तीसरी लहर के पिछले 54 दिनों में आज पहली बार उज्जैन शहर में 10 से कम मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण की दर में तेजी से गिरावट आ रही है। आज पॉजीटिव आए 15 मामलों में से उज्जैन शहर के 8 मरीज हैं, जबकि 7 मरीज तहसीलों में पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक 2 हजार 26 सेम्पलों की जाँच में आज केवल 15 पॉजीटिव मामले ही सामने आए हैं। इसी के साथ आज जिले में कोरोना की संक्रमण दर घटकर 0.74 प्रतिशत पर आ गई है। आज पॉजीटिव आए 15 मरीजों में से उज्जैन शहर के सिर्फ 8 मरीज हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved