img-fluid

‘अब मुझे विदा करो…’, अमाल मलिक ने म्यूजिक से लिया ब्रेक, बोले- पहले खुद को ठीक करना जरूरी

August 28, 2026

मुंबई। मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने अपने फैंस को चौंकाते हुए म्यूजिक इंडस्ट्री से ब्रेक (Break from the industry) लेने का ऐलान किया है। 27 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अमाल ने बताया कि फिलहाल उन्हें अपने दिमाग, शरीर और आत्मा को आराम देने की जरूरत है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह करीब एक साल तक नए म्यूजिक प्रोजेक्ट्स से दूर रहेंगे।

‘मैं बिल्कुल ठीक हूं, बस खुद के लिए समय चाहिए’

अमाल मलिक ने अपनी पोस्ट में फैंस को भरोसा दिलाया कि वह ठीक हैं। उन्होंने कहा कि इस बार वह वही करना चाहते हैं जो उनके स्वास्थ्य और दिल के लिए बेहतर है।

सिंगर ने बताया कि मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए उन्हें ब्रेक की जरूरत महसूस हुई। उनका कहना है कि उन्हें खुद को संभालना है, ठीक होना है और इसके बाद पहले से ज्यादा ऊर्जा के साथ संगीत की दुनिया में लौटना है।


  • अगले साल तक नया फिल्म म्यूजिक नहीं

    अमाल ने स्पष्ट किया कि ब्रेक के दौरान वह किसी नए काम का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि अगले साल तक उनका कोई नया फिल्म म्यूजिक रिलीज नहीं होगा।

    हालांकि, इस दौरान उनके कुछ पुराने और अप्रकाशित गाने रिलीज हो सकते हैं। अमाल ने बताया कि इनमें कम बजट की कुछ ऐसी फिल्मों के गाने भी शामिल हैं, जिन्हें अच्छी नीयत के साथ बनाया गया था, लेकिन उन्हें आसानी से स्क्रीन नहीं मिल पाती। इसलिए इन फिल्मों और उनके गानों का भविष्य फिलहाल निश्चित नहीं है।

    फैंस से बोले- मुझे परेशान न करें

    अमाल मलिक ने अपने फैंस और शुभचिंतकों से इस दौरान उन्हें निजी स्पेस देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि आगे जब भी कोई अपडेट होगा, वह खुद इसके बारे में जानकारी देंगे।

    उन्होंने अपने पोस्ट में भावुक अंदाज में लिखा कि संगीत से सिनेमा तक का सफर उन्हें बहुत दूर तक ले आया है और अब वह कुछ समय के लिए संगीत की ओर वापस लौटने की तैयारी कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा, ‘अब मुझे विदा करो… मैं जल्द वापस आऊंगा।’

    ‘बिग बॉस 19’ में भी आए थे नजर

    वर्कफ्रंट की बात करें तो अमाल मलिक को आखिरी बार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में देखा गया था। शो के दौरान उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस दौरान भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी के साथ उनकी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री भी चर्चा में रही थी।

    अब अमाल के ब्रेक के ऐलान के बाद उनके फैंस को उनके नए संगीत के लिए करीब एक साल तक इंतजार करना पड़ सकता है।

    Share:

  • नेतन्याहू को 'जहन्नुम भेजने' की धमकी, ईरान ने अमेरिका-इजरायल को फिर चेताया; नाकेबंदी पर भड़का गुस्सा

    Fri Aug 28 , 2026
    तेहरान। अमेरिका और इजरायल (The United States and Israel) के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक बार फिर दोनों देशों को कड़ी चेतावनी दी है। ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (Supreme National Security Council) के सचिव मेजर जनरल मोहसेन रजाई (Major General Mohsen Rezaei) ने कहा है कि अगर अमेरिका ने नाकेबंदी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved