कराची (karachi)। पिछले 24 घंटे से हो रही तेज बरसात ने पाकिस्तान (Pakistan) की आर्थिक राजधानी कराची (karachi) की सूरत बिगाड़ दी। शहर के कई हिस्से जलमग्न हैं। आज सुबह शहर के सुरजानी, उत्तरी कराची, बफर जोन, नागन चौरंगी, स्कीम 33 और इसके आसपास के इलाके में जमकर बारिश हुई है।जिओ न्यूज ने पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के हवाले से कहा है कि कराची में बादल छाए रहेंगे। महानगर के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। कराची का अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस है। उत्तर-पूर्व से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही हैं। दोपहर बाद हवा की गति 20-25 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
शहर की मुख्य सड़क शारिया फैसल के कुछ हिस्से पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। कई जगह कारें फंस गई हैं। बारिश का पानी ड्रिघ रोड अंडरपास में अभी तक भरा हुआ है। गिजरी अंडरपास को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में शर-ए-फैसल पर सबसे अधिक 75 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved