img-fluid

पाकिस्तान पर गिरी बिजली, 10 लोगों की ले गई जान; किसी को नहीं मिला संभलने का मौका

June 26, 2023

नई दिल्ली। पहले से ही कई प्राकृतिक और कृत्रिम आपदाओं से जूझ रहे पाकिस्तान की उम्मीदों पर फिर से बिजली गिर गई है। पंजाब प्रांत में बिजली गिरने से कम से कम 10 लोगों के मौत की खबर है। हादसा पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में हुआ। बताया जा रहा है कि मानसून-पूर्व बारिश के बीच अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की कई घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की जान गई है। पाकिस्तान के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार बिजली गिरने की घटनाएं मुख्यत: पंजाब प्रांत के सियालकोट और शेखुपुरा जिलों से सामने आईं।


पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इस हफ्ते और बारिश होने का अनुमान है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से कुछ राहत नसीब होगी। हालांकि, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आगाह किया है कि देश में जारी भारी बारिश से अचानक बाढ़ आ सकती है। पाकिस्तान में पिछले साल भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से कम से कम 1,739 लोगों की मौत हो गई थी, लगभग 80 लाख लोग विस्थापित हो गए थे और करीब 30 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था।

Share:

  • Kartik Aaryan ने किया इकोनॉमी क्लास में सफर, लोगों ने कहा- फिल्म प्रोमोट करने का नया ट्रेंड

    Mon Jun 26 , 2023
    मुंबई। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के लिए चर्चा मे है। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। एक्टर-एक्ट्रेस अपने फिल्म का जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को फ्लाइट में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved