
उज्जैन। सोमवार को निकली भगवान महाकाल की सवारी के दौरान श्रद्धालुओं के साथ पुलिसकर्मी ने मारपीट की थी और इसका वीडियो वायरल (Video viral) होने के बाद पुलिसकर्मी (Police) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। उक्त पुलिसकर्मी शाजापुर (Shajapur) में पदस्थ रवि सेंगर है। पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर धरना दिया जा रहा था। कल रात आईजी संतोषकुमार सिंह ने उक्त पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया और इस बात की जानकारी के बाद रात 2 बजे धरना भी समाप्त हो गया

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved