
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की आबकारी नीति 2022-23 को लेकर मंत्री समूह की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें शराब और बियर (wine and beer) सस्ती करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है। इस प्रस्ताव पर एक बार फिर चर्चा करने के लिए अगली बैठक 26 मई को रखी गई है। मंत्री समूह की बैठक में बियर और शराब पर आयात शुल्क (Import duty) घटाने पर सहमति बनी है।
बैठक में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा, वन मंत्री डॉ. विजय शाह समेत संबंधित विभाग के बड़े अधिकारी मौजूद थे। मंत्री समूह ने बियर पर आयात शुल्क प्रति लीटर 30 से से घटाकर 20 रुपये और वाइन पर आयात शुल्क को 10 रुपये प्रति प्रूफ लीटर से घटाकर 5 रुपये प्रति प्रूफ लीटर करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है। इस प्रस्ताव पर फिर चर्चा करने के लिए 26 मई को एक और बैठक होगी। अंतिम निर्णय लेने के बाद प्रस्ताव को स्वीकृति को कैबिनेट को भेजा जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved