img-fluid

आगर रोड के ढाबे से कल शाम शराब पकड़ी, दो को गिरफ्तार किया

November 14, 2022

उज्जैन। क्राईम ब्राँच ने कल शाम ढाबे पर बिक रही अवैध शराब बरामद की और दो लोगों को पकड़ा है। ढाबे के बाहर पान की दुकान से भी बीयर बरामद की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आगर रोड उन्हेल बायपास पर बने ढाबे पर शराब बिक रही है। पुलिस ने वहाँ कार्रवाई कर ढाबा संचालक व एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया तथा दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/2 में प्रकरण दर्ज किया गया। ढाबे के बाहर बनी पान की दुकान से बीयर भी बरामद की गई।


यहाँ यह उल्लेखनीय है कि बाहरी मार्गों पर स्थित ढाबों पर रात्रि में अवैध शराब की सप्लाय होती है। इसके अलावा कई ढाबा संचालक ग्राहकों को अपने यहाँ शराब पीने की जगह देते हैं और बदले में उसकी फीस वसूलते हैं तथा शराब के साथ खाने का इंतजाम भी कराते देेते हैं। कल रात आगर रोड के कुक्की ढाबे से क्राईम ब्रांच ने शराब बरामद की है।

Share:

  • कोठी रोड स्थित बालोद्यान में हुए कांग्रेसी इकट्ठा.... नेहरूजी की जयंती मनाई

    Mon Nov 14 , 2022
    नेहरूजी आधुनिक भारत के प्रणेता थे-स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए-प्रतिमा पर किया माल्यार्पण उज्जैन। आज 14 नवंबर का दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उनका यह जन्मदिन बालदिवस के रूप में मनाया जाता है। जयंती पर आज सुबह शहर कांगे्रस के नेता और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved